
FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 88 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
उत्तराखंड में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों की बिक्री, निर्माण, भंडारण और वितरण के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने प्रदेशभर में अभियान तेज कर दिया है।
सात अगस्त को जारी आदेश के बाद अब तक 88 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई और 88 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। ऋषिकेश में करीब 100 किलो एनालॉग पनीर नष्ट कराया गया, जबकि नियमों का पालन नहीं करने वाले 10 से अधिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया।
FDA के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक अमानकीकृत और संभावित रूप से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक खाद्य उत्पादों की पहुंच रोकना है। विभाग अब केवल नमूने लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, कर्मचारियों की ट्रेनिंग, कच्चे माल के स्रोत, खरीद बिल, पैकेजिंग और लेबलिंग की भी जांच कर रहा है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए बड़े होटल, मॉल और रेस्टोरेंट से लेकर छोटे दुकानदारों तक पूरे प्रदेश में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
#Uttarakhand #FDA #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #Paneer #FoodAdulteration #UttarakhandNews #BreakingNews #Chamoli #NewsUpdate