Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

किसान खेत बचावो अभियान के तहत बड़ोलीघाटा में किसान गोष्ठी का आयोजन। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडगढ़ द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान के तहत बड़ोलि घाटा (निम्बाहेड़ा) में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के सही एवं संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा सुक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग करने से फसलों की पैदावार बढ़ती है तथा मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। केंद्र के संजय धाकड़ तकनीकी सहायक ने समन्वित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत एवं विशेष फसल चक्र अर्थात् हर साल फसल हर फेर के बोने के बारे में तकनीकी जानकारी दी। कृषि विभाग से प्रियंका कटारा सहायक कृषि अधिकारी, निम्बाहेड़ा ने किसानों को विभाग के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानो से किसान आई डी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल, प्राकृ तिक खेती मिशन, कृषि यंत्र अनुदान, आदि योजनाओं से जुड़ने हेतु आग्रह किया। किसान गोष्ठी में किसान उत्पादक संगठन के अध्यक्ष, सीईओ, सदस्य, प्रगतिशील किसान राम प्रसाद जाट एवं कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव, गायत्री सेवा संस्थान से ऋतिक जी, पूनम कुमारी जी सहित 85 से अधिक कृषक एवं कृषक महिलाओं व जनप्रतिनिधि ने भाग लिया।

MORE NEWS

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके   कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई
       जिला पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन  नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 30, 2026

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 29, 2026

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास....

आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान

सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
   ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है।
   ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास.... आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। दैनिक वीरधरा राजस्थान। राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...!

चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला,
शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है,
युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो,
बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, 
फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप,
युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती,
शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप,
युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया,
बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट,
अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर,
युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो,
मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!!
@policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...! चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला, शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो, बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप, युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती, शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप, युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया, बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट, अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर, युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो, मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!! @policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी  मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

किसान खेत बचावो अभियान के तहत बड़ोलीघाटा में किसान गोष्ठी का आयोजन। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडगढ़ द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान के तहत बड़ोलि घाटा (निम्बाहेड़ा) में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के सही एवं संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा सुक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग करने से फसलों की पैदावार बढ़ती है तथा मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। केंद्र के संजय धाकड़ तकनीकी सहायक ने समन्वित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तृत एवं विशेष फसल चक्र अर्थात् हर साल फसल हर फेर के बोने के बारे में तकनीकी जानकारी दी। कृषि विभाग से प्रियंका कटारा सहायक कृषि अधिकारी, निम्बाहेड़ा ने किसानों को विभाग के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानो से किसान आई डी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल, प्राकृ तिक खेती मिशन, कृषि यंत्र अनुदान, आदि योजनाओं से जुड़ने हेतु आग्रह किया। किसान गोष्ठी में किसान उत्पादक संगठन के अध्यक्ष, सीईओ, सदस्य, प्रगतिशील किसान राम प्रसाद जाट एवं कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव, गायत्री सेवा संस्थान से ऋतिक जी, पूनम कुमारी जी सहित 85 से अधिक कृषक एवं कृषक महिलाओं व जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। - Chittaurgarh News