मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
पूछताछ में 7 घटनाओं का खुलासा, करीब 7 लाख की 11 चोरी की बाइक बरामद
नरसिंहपुर। स्टेशनगंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से मोटरसाइकिल चोरी की 7 वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई घटनाओं के अलावा पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में स्टेशनगंज थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की अन्य घटनाओं से आरोपियों के संबंध की जांच कर रही है।
SP Narsinghpur