अवैध अफीम खेती नहीं करने को लेकर गुदड़ी पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
गुदड़ी थाना पुलिस ने सुदूर क्षेत्रों में अवैध अफीम खेती या पोस्ता खेती नहीं करने को लेकर सोमवार को सुदूर बेराउरुरिंग,बुरुउरूरिंग,तुजूर, जतरामा, टाकूब, रोरो गाँव में जागरूकता अभियान चलाया. जागरुकता अभियान में गांव के मुंडा व बुजुर्गों के सहयोग से ग्रामीणों को अवैध अफीम या पोस्ता खेती करने के नुकसान को लेकर जानकारी दी. इस दौरान खेती करते पकड़े जाने पर होने वाली कानूनी कार्यवाही को लेकर जानकारी देते हुए उन्हें इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने व अन्य ग्रामीणों को जागरुक करने को लेकर अपील की.