जिउतिया पर महादेव खोह में गूंजा मातृ आस्था का स्वर
जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया पर्व को लेकर नौहट्टा की कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध महादेव खोह में शनिवार को मातृ आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
जिउतिया व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से झिंगी, कंदा, मड़ुआ के आटे, नोनी का साग सहित विभिन्न फल-सब्जियों का सेवन किया और इसके बाद संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए कठिन व्रत का संकल्प लिया।
महादेव खोह में महिलाओं ने भगवान शिव को फल-फूल अर्पित कर परिवार और संतान के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। पहाड़ और प्राकृतिक वादियों के बीच पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
#जिउतिया #जीवित्पुत्रिका #जिउतियापर्व #महादेवखोह #कैमूरपहाड़ी #नौहट्टा #रोहतास #मातृआस्था #भगवानशिव #धार्मिकआस्था #अपनारोहतास