
छतरपुर जिले के थाना हरपालपुर पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में हुई 2 चोरियों का किया खुलासा- चोरी की कड़ी में सम्मिलित 2 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के जिलों में चोरी जैसे अपराधों में लिप्त
थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुढ़ो में दिनांक 5 जून की रात्रि फरियादी सुरेंद्र यादव एवं हरि सिंह यादव के घर से नगद राशि एवं आभूषण चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना हरपालपुर में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं क्षेत्र में भ्रमण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए एवं प्रकरणों की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी।*
पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी-
1. धीरेंद्र यादव पिता लटोरा यादव निवासी ग्राम दामुपुरवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
2. अजीत राजपूत पिता ग्याप्रसाद राजपूत निवासी ग्राम खड़ेही लोधन थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से चांदी के आभूषण एवं नगद राशि कीमत ₹25000 बरामद की गई।
पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी धीरेंद्र यादव द्वारा अर्टिगा कार खरीदी गई थी, किस्तों के पैसे नहीं जमा कर पा रहा था, इस हेतु अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना में 5 अन्य आरोपी भी सम्मिलित हैं।
गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के जिलों में चोरी जैसे अपराधों में लिप्त हैं।
आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, घटना में सम्मिलित 5 अन्य आरोपी, शेष संपत्ति एवं प्रयुक्त अर्टिगा कार की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक राजेंद्र बागरी, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह, आरक्षक रामकिशोर यादव, सतीश, कमलेश, बृजलाल, राजू की भूमिका रही।
#MP #chhatarpur