डॉ. चारण के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #plantations #viralreelschallenge #vlog #viralpost #nonfollowers
भादसोड़ा । राजस्थान में ऑनलाइन शिक्षा जगत के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. सुभाष चारण (तारानगर) के जन्मदिवस के अवसर पर राधे सुथार एवं साथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राधे सुथार ने बताया कि पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही प्रकृति के संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। राधे सुथार के साथ शम्भूलाल जाट, विमल सुथार, कमलेश चौधरी, प्रकाश जाट आदि ने सुथारिया खेड़ा, भादसोड़ा में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चारण के शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
Girwa, Udaipur | Jun 6, 2026