मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी आज उत्तर बस्तर कांकेर प्रवास पर पहुंचे। कांकेर स्थित हेलीपैड पर उनके आगमन पर आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री जी के साथ उनके प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बस्तर संभाग के आयुक्त श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
#CMVishnuDeoSai #Kanker #Bastar #GoodGovernance #Chhattisgarh