
हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा के लिए बैठक आयोजित
-----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कराहल विकास खंड के ग्राम पनवाडा स्थित आंगनबाडी केन्द्र भवन में ग्राम विकास समिति सदस्य, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों तथा नवांकुर सखियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा स्वच्छता पर्व अंतर्गत हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा की कार्ययोजना तैयार करने के लिए सभी से सुझाव प्राप्त करते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियाली यात्रा के भव्य आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा बताया गया कि हमें एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत पेड लगाना है और अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत आंगनबाडी परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सचिव श्री धीरज धाकड, ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति के सचिव श्री विमल यादव जन साहस संस्था के श्री उदय यादव के साथ समिति सदस्य एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण की शपथ भी ली गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur