
श्रीकरणपुर में बड़ा बवाल: एडवोकेट रोशन राठौड़ को डिटेन करने पहुंची पुलिस, कोर्ट ने पूछ लिया ‘कारण क्या है?’
श्रीकरणपुर | 13 अगस्त,श्रीकरणपुर में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के पूर्व जिला सचिव एडवोकेट रोशन राठौड़ को उनके चेंबर से डिटेन करने पुलिस पहुंच गई। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब पुलिस कथित तौर पर कार्रवाई का स्पष्ट कारण नहीं बता सकी।
जानकारी के अनुसार, AISF ने ज्ञान ज्योति महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय श्रीकरणपुर के एकीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, सिंचाई और पेयजल व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनूपगढ़ दौरे के दौरान ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। इसी बीच श्रीकरणपुर थाना पुलिस एडवोकेट रोशन राठौड़ के कार्यालय पहुंची और उन्हें डिटेन करने का प्रयास किया।
मौके पर बार संघ श्रीकरणपुर के अध्यक्ष जसकरण गोदारा, पूर्व अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चीमा सहित कई अधिवक्ता पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद बार संघ ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद पेश किया।
सूत्रों के अनुसार, मजिस्ट्रेट ने पुलिस से कार्रवाई का आधार पूछा और कथित रूप से इसे अनुचित बताते हुए चेतावनी भी दी। पुलिस का कहना था कि रोशन राठौड़ ने एक सोशल मीडिया स्टेटस लगाया था, जिसमें विद्यार्थियों और युवाओं से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने की अपील की गई थी।
अब यह मामला श्रीकरणपुर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और राजनीतिक व कानूनी हलकों में इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
#SriKaranpur #RajasthanNews #BhajanlalSharma #AISF #RoshanRathore #Advocate #PoliceAction #Court #BreakingNews #ViralNews #RajasthanPolitics #StudentProtest #DucNewsRajasthan
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 13, 2026