मयूर विहार कॉलोनी, घुघरीटांड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन मिलन समारोह
गया जी के मयूर विहार कॉलोनी, घुघरीटांड़, गया जी में सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सावन की हरियाली, लोकगीतों एवं पारंपरिक रंगों से सजे इस समारोह में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं तथा विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
समारोह में पिंकी, सुधा, प्रियंका, प्रतिमा सहित कई महिलाएं एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सावन मिलन समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
सावन मिलन समारोह ने कॉलोनी के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और पारंपरिक संस्कृति एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।