विपरीत दिशा से आ रही वाहन को बचाने के चक्कर में पिकअप गाड़ी फसा ।
बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत खेसर रमसरैया मुख्य सड़क सुदामा भवन के पास मुख्य बाजार में खेसर की ओर से जा रही पीकअप विपरीत दिशा से आ रही बाहना को काफी भीड़ के कारण बचाने के दौरान पिकप चालक अपनी सन्तुलन खो दिया जिस कारण सड़क किनारे बने पक्की नाला में घुस गया,।जिस कारण से बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया। नहीं तो रोड पर काफी भिड़ होने के कारण बड़ी हादसा हो सकती थी। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया की पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन शाह के द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है जो लगभग तीन चार माह से लापरवाही से किया जा रहा है। पक्की नाला का ढक्कन मजबुत नहीं रहने के कारण ही यह घटना हो गयी। अगर नाला में पिकअप नहीं फसता तो कयी लोगों की जान जाने की सम्भावना बन सकती थी। चालक के काफी प्रयास से पिकअप को नाला से बाहर किया गया ।