#महोबा - पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ।
आज “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पहुँचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। यह जनसुनवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना है।
#mahoba #news #highlights #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Aug 22, 2026