#पिकअप की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर; मैड़ा बाजार में मची अफरा-तफरी
#उपमंडल सलूणी के मैड़ा बाजार में पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
#स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
#घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
#HimachalMentor #Chamba #Salooni #RoadAccident #HimachalPradesh