#अलीगढ़ AMU के प्रोफेसर रिजवान हसन खान को बड़ी उपलब्धि, शोधपत्र के ओपन एक्सेस प्रकाशन के लिए ONOS योजना के तहत मिले 3,141 अमेरिकी डॉलर,अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के प्रोफेसर रिजवान हसन खान और उनके सह-लेखकों मुहम्मद उजैर अशरफ व ओवैस अहमद को शोध प्रकाशन के लिए 3,141 अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता मिली है। यह सहायता शिक्षा मंत्रालय की ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ (ONOS) पहल के तहत INFLIBNET सेंटर द्वारा प्रदान की गई है। इससे उनका शोधपत्र प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की पत्रिका ‘बायोइन्फॉर्मेटिक्स’ में ओपन एक्सेस के रूप में प्रकाशित हुआ। शोध में प्रोटीन की संरचना, उनके एकत्रीकरण और तंत्रिका संबंधी बीमारियों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया गया है। विश्वविद्यालय ने शोधकर्ताओं को बधाई दी है।
#AMU #AligarhMuslimUniversity #ONOS #INFLIBNET #AMUResearch #OxfordUniversityPress #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 11, 2026