
🙏 नवरात्रि में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! ⚡ माता की पूजा भी होगी, जरूरी काम भी नहीं होंगे प्रभावित।
नवरात्रि के दौरान अब पूरे जसवंतनगर क्षेत्र की बिजली एक साथ बंद नहीं होगी। 🔌 अनुरक्षण कार्य के लिए अलग-अलग फीडरों पर अलग-अलग समय में कुछ घंटों की कटौती की जाएगी।
👏 समाजिक कार्यकर्ता राहुल दीक्षित की पहल लाई रंग! उपभोक्ताओं की परेशानी और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया।
इस फैसले से नवरात्रि में पूजा-पाठ, घरेलू कामकाज और पानी की व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या कम होने की उम्मीद है। 🙏
❤️ उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से उठाने वाले जेई कौशल पाण्डेय और जनहित में निर्णय लेने वाले उच्चाधिकारियों की पहल की सराहना हो रही है।
💬 आपकी राय: जनसमस्याओं को ध्यान में रखकर ऐसे फैसले लिए जाने चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
क्षेत्र की खबरें और विज्ञापन देखने के लिए डीपीएस चैनल (दैनिक पब्लिक समाचार) को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #बिजलीकटौती #नवरात्रि