
ग्राम कंडेल में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, मामूली रंजिश बनी वजह
धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में गौठान के बरगद पेड़ के पास युवक की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को त्वरित गिरफ्तार किया है।
घटना 6 सितंबर 2026 रात 9 बजे की है। मृतक पारसमणी साहू (34) राजमिस्त्री निवासी कंडेल गौठान के पास मौजूद था, तभी पूर्व विवाद व रंजिश में आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। अत्यधिक रक्तस्राव से मौके पर ही मौत हो गई।
पिता भारत राम साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अपराध 0/2026 धारा 103(1) BNS व मर्ग 88/2026 धारा 194 BNSS दर्ज कर जांच शुरू हुई। थाना प्रभारी शरद ताम्रकार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए।
पूछताछ में ग्राम कंडेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव पिता दिनेश कुमार ध्रुव (18 वर्ष 1 माह) को हिरासत में लिया। आरोपी ने हत्या स्वीकार की, उसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। SP श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई हुई।#DhamtariPolice #KandelMurder #ArjuniThana #CrimeNews #chhattisgarh #chhattisgsrhupdate