पटना से बड़ी खबर: तेज प्रताप यादव के आवास पर चोरी का आरोप, एफआईआर दर्ज
पटना में पूर्व मंत्री एवं राजद नेता Tej Pratap Yadav के आवास पर कथित चोरी का मामला सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप है कि आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद के साथ कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान में 4 आईफोन, एक मैकबुक, एक आईपैड, सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं।
तेज प्रताप यादव ने अपने आवेदन में मोतीलाल राय, एक ड्राइवर तथा उसके सहयोगी को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपियों को बैग लेकर जाते हुए देखा गया था।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।