सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की तलाश तेज
मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक वारदात के समय दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज में नजर आ रहे युवक बाहर के लोग बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों से पहचान बताने और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि यदि इन युवकों की पहचान होती है तो चोरी की वारदात की पूरी कड़ी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।