
#गुना - प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सूची में अपनी पत्नि एवं स्वयं का नाम जोड़ने पर जनपद पंचायत चांचौड़ा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कला के सचिव श्री सुरेश मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जारी आदेशानुसार श्री सुरेश मीना सचिव ग्राम पंचायत बरखेडा कला को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपनी पत्नी एवं स्वयं का नाम ग्राम पंचायत बरखेडाकला के पात्र हितग्राहियों की सूची में जोड़ने, ग्राम सभा अनुमोदन के दौरान अपने नाम नही हटवाने, बिना नाम हटवाये सूची पोर्टल पर अपलोड करा दिये जाने के फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चांचौडा प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री सुरेश मीना का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत चांचौडा रहेगा तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
#Guna