हरसिद्धि महिला हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित खुलासा: लूटी गई रकम सहित अभियुक्त गिरफ्तार
हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण):
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गडडूपुर सरेह में बीते दिन मिले महिला के शव मामले में पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख और त्वरित निर्देश पर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी के मार्गदर्शन और अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित हरसिद्धि पुलिस टीम ने रात भर ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
एसपी के सख्त निर्देशों के तहत हुई इस त्वरित कार्रवाई से पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। घटना की विस्तृत जानकारी और अनुसंधान से जुड़े अन्य अहम तथ्यों को साझा करने के लिए अरेराज डीएसपी रवि कुमार आज 11:00 बजे हरसिद्धि थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की इस तत्पर और सख्त कार्रवाई की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
Bihar, India | Aug 20, 2026