
IFMIS सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिविर 16 और 17 जुलाई को
समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य,अनुपस्थिति पर डीडीओ स्वयं होंगे उत्तरदायी
जिला कोषालय भोपाल द्वारा आईएफएमआईएस (IFMIS) सॉफ्टवेयर के उपयोग में तकनीकी जटिलताओं और लंबित एसडी कॉल्स (SD Calls) के निवारण के लिए 'आईएफएमआईएस केयर थीम्स' (IFMIS Care Themes) के अंतर्गत 16 और 17 जुलाई को समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कोषालय भोपाल के परिसर में आयोजित दो दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य वित्तीय प्रक्रियाओं को बाधारहित एवं सुगम बनाना है, जिससे शासकीय कार्यों में गतिशीलता और शुचिता बनी रहे।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि भोपाल जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) को कलेक्टर श्री प्रियंक श्रीमिश्रा के माध्यम से इस विशेष शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। सॉफ्टवेयर से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को नियत समय पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों पर अनुपस्थित रहने अथवा सजगता न बरतने के कारण यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है, तो उससे उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय विसंगति का संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित डीडीओ का होगा।
CM Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh#Bhopal