
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की हुंकार: “यह सरकार बनाने-हटाने का नहीं, जवाबदेह बनाने का चुनाव”
मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित नामांकन सभा में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर शामिल हुए। इस दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी श्याम नंदन यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. विमोहन ने नामांकन किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने दोनों प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या सरकार हटाने का चुनाव नहीं, बल्कि सरकार को जवाबदेह बनाने और उसके गलत कार्यक्रमों पर अंकुश लगाने का चुनाव है।
प्रशांत किशोर ने शिक्षकों और स्नातक युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक लंबे समय से अपने वेतनमान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाना जन सुराज की जिम्मेदारी होगी।
वहीं, तिरहुत के बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से बदलाव और बेहतरी के लिए वोट करने की अपील की। सभा में जन सुराज के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#TirhutMLCElection #PrashantKishor #JanSuraaj #MuzaffarpurNews #TirhutNow