
मगध में पहली बार ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा, प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुरू हुआ अत्याधुनिक उपचार
फेफड़ों की जटिल बीमारियों की जांच से लेकर श्वसन मार्ग में फंसी बाहरी वस्तु निकालने तक में उपयोगी
गया। गया के प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मगध क्षेत्र में यह सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई गई है। इससे गया के साथ-साथ नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल एवं आसपास के मरीजों को फेफड़ों और श्वसन मार्ग की जटिल समस्याओं की आधुनिक जांच एवं आवश्यक intervention की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
ब्रोंकोस्कोपी में एक विशेष कैमरे वाली पतली ट्यूब के माध्यम से श्वासनली एवं फेफड़ों की अंदरूनी स्थिति को सीधे देखा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इसी प्रक्रिया से बायोप्सी, BAL, सैंपल लेना तथा श्वसन मार्ग में फंसी बाहरी वस्तु को निकालना भी संभव है।
लंबे समय से खांसी, खांसी में खून आना, बार-बार निमोनिया, फेफड़ों में संदिग्ध गांठ या छाया, अस्पष्ट फेफड़ों के संक्रमण तथा श्वसन मार्ग में रुकावट जैसे मामलों में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ब्रोंकोस्कोपी महत्वपूर्ण जांच साबित हो सकती है।
विशेष रूप से बच्चों में सांस की नली में मूंगफली, खिलौने का टुकड़ा या अन्य बाहरी वस्तु फंसने की स्थिति में समय पर ब्रोंकोस्कोपी द्वारा उसे निकालना जीवनरक्षक हो सकता है। फेफड़ों के कैंसर के संदिग्ध मरीजों में भी ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से आवश्यक सैंपल लेकर बीमारी की पुष्टि में मदद मिल सकती है।
प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य मगध क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों का समय पर निदान और आवश्यकता के अनुसार intervention संभव है, जिससे उचित मरीजों में उपचार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक एंडोस्कोपिक सुविधाओं के विस्तार के साथ मरीजों को एक ही स्थान पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
#गयाजी
#गया_हो