
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजमेर। महिला अत्याचार से जुड़े गंभीर मामलों में कार्रवाई करते हुए पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में 31 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार मीणा के रूप में बताइ है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नाबालिगों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की गलत हरकत की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखें।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Sep 3, 2026