मोदी रात को नहीं सोते, इनको हम पागल कर देंगे
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर तीखे बयान दिए। राहुल ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से डरना नहीं, बल्कि लगातार सवाल पूछना और अपनी आवाज मजबूती से उठाना है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का काम बेहद सरल है और पार्टी सरकार को लगातार घेरती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के सामने कई चुनौतियां हैं।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇