
मैरवा के डॉ. मनोज कुमार सिंह को मिला मेडिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड, डीएम, एसपी और सिविल सर्जन ने किया सम्मानित
📝
सीवान जिले के मैरवा के लिए गर्व की बात है। आदर्श हॉस्पिटल, मैरवा के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए HTDS Medical Excellence Award से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा एवं सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि आदर्श हॉस्पिटल की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और मरीजों के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। डॉ. मनोज कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
हिंदुस्तान टीवी की ओर से भी डॉ. मनोज कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं।
#DrManojKumarSingh #MedicalExcellenceAward #HTDS #AdarshHospital #Mairwa #Siwan #BiharNews #Healthcare #Doctor #MedicalAward #VivekRanjanMaitreya #PuranKumarJha #DrSrinivasPrasad #SiwanNews #MairwaNews #HealthNews #BreakingNews #HindustanTV #ManishKumar #Congratulations
Mairwa, Siwan | Jul 1, 2026