जीरादेई के अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई, सहरसा तबादले पर मिला सम्मान
📝
जीरादेई | हिंदुस्तान TV
जीरादेई अंचल के अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार के सहरसा तबादले पर आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके जनहितकारी कार्यों और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की गई।
अपने संबोधन में हेमेंद्र कुमार ने कहा कि "जन समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता रही।" उन्होंने जीरादेई की जनता, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया। वहीं बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया।
ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए Hindustan TV को फॉलो करें।
#HindustanTV #Siwan #Jiradei #HemendraKumar #COJiradei #FarewellCeremony #Transfer #BiharNews #LocalNews #GovernmentOfficer #PublicService #SiwanNews #JiradeiNews #BreakingNews #HindiNews
Mairwa, Siwan | Jul 9, 2026