DIMS के छात्रों का शानदार प्लेसमेंट, Hexafin, Airtel और TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला अवसर
📝
जीरादेई। Divine Group of Institutions (DIMS) के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की प्रिंसिपल रिंकू कुमारी ने बताया कि जोहरा खातून का चयन Hexafin Consultancy Pvt. Ltd. में Financial Advisor पद पर हुआ है। वहीं रिया सिंह और अमित कुमार चौहान का चयन Airtel में तथा अनूप कुमार और रोशनी चौहान का चयन Tata Consultancy Services (TCS) में हुआ है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू प्रिपरेशन और प्लेसमेंट सपोर्ट दिया जाता है, जिसके कारण लगातार छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हो रहा है।
प्रिंसिपल रिंकू कुमारी ने कहा कि BBA के बाद बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, सेल्स, एचआर और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में बेहतर करियर बनाया जा सकता है। वहीं BCA के बाद आईटी सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
संस्थान ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
#DIMS #DivineGroupOfInstitutions #CampusPlacement #PlacementSuccess #Hexafin #Airtel #TCS #BBA #BCA #Career #StudentSuccess #Education #PlacementDrive #HigherEducation #SuccessStory #RinkuKumari #CampusToCorporate #IndiaEducation #JobPlacement #HindustanTV
Mairwa, Siwan | Jul 8, 2026