ओपन जेल से कैदी हुआ फरार, हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, तलाश में जुटी पुलिस।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
अलवर। केंद्रीय कारागृह अलवर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गिनती के दौरान एक कैदी कम मिला। इस सूचना पर जेल प्रशासन ने परिसर में संघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी कहीं नही मिला। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से शहर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। फरार कैदी समीर अली ओपन जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। फिलहाल, पुलिस प्रकरण में अनुसंधान कर रही है।