
अनूपपुर में खूनी वारदात: नाना-नानी और मां समेत 4 की मौत, डंडे से परिवार पर हमला
अनूपपुर। जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नाना-नानी के घर रह रहे 32 वर्षीय युवक प्रेम सिंह गोंड ने कथित तौर पर डंडे से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह और 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई की मौत हो गई।
घटना में घायल परिवार की एक युवती ने शहडोल मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं, आरोपी के मामा और उनकी तीन बेटियों समेत अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शुक्रवार रात गांव के मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी गंगा सिंह पर भी हमला किया था। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया था। बाद में रस्सी खोले जाने के बाद उसने दोबारा परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है।
#Anuppur #MadhyaPradesh #AnuppurNews #CrimeNews #BSP24News