पड़रिया से करंजिया को जोड़ने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे और खिसक रही मिट्टी
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में करंजिया तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और सड़क किनारे मिट्टी खिसकने की स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों ने सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए समय रहते मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाने की जरूरत है।
#पुष्पराजगढ़ #अनूपपुर #पड़रिया #सड़कसमस्या #BSP24News