दिल्ली की एक अदालत ने मां के घर में रह रहे बेटे और बहू को बेदखल करने के आदेश को बरकरार रखा है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि माता-पिता ने यदि बेटे और बहू को प्रेम और स्नेह के चलते अस्थायी रूप से अपने घर में रहने की अनुमति दी है, तो इससे उन्हें संपत्ति पर कोई कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने दंपति को 30 दिनों के भीतर घर का एक कमरा खाली करने का निर्देश दिया है।
#Delhi #Court
Amroha, Amroha | Nov 11, 2026