Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां की तुंगभद्रा नदी में एक लड़की को बचाने के प्रयास में पांच लोग नदी में कूद पड़े, जिसमें पांचों लोगों की मौत हो गई, लेकिन लड़की की जान बच गई। इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में एक लड़की गिर गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की नाबालिग थी। अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4.30 बजे नाबालिग लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई और नदी में डूबने लगी। लड़की को बचाने के लिए पांच लोग नदी में कूद गए, लेकिन वह डूब गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि लड़की की जान को बचा लिया गया। मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वह आस-पास के गांव के रहने वाले थे। जो पांच लोग डूबे हैं, उन्हें ढूंढने के लिए स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की मदद ली है और सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में इस बात की चर्चा है कि जान बचाने की कोशिश करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई और लड़की की जान बच गई। बता दें कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब नदी में जान बचाने के लिए कूदे लोग अपनी जान गंवा बैठे। लेकिन ये मामला इसलिए भी हैरान करने वाला है कि जिसकी जान बचाने के लिए पांच लोग कूदे, उस बच्ची की जान बच गई लेकिन जान बचाने के लिए कूदने वाले पांचों लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है और मृतकों के परिजनों के बीच शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिजनों के लिए संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

MORE NEWS