
केदारनाथ धाम में स्वयंसेवी संस्था टीम ओरोफाइल्स द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर, भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र और पैदल यात्रा मार्ग पर सफाई करते हुए 30 से अधिक बैग कूड़ा एकत्र किया। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ का संदेश दिया गया।
संस्था के सदस्य हर्षपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम पिछले एक वर्ष से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रही है। इसी क्रम में आयोजित विशेष अभियान में बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। स्वयंसेवकों ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए जागरूक किया।
अभियान में श्वेता, रवीना, निशु, कुनाल, ऋतुराज, अंशुल, आव्या, अक्षिता, मानसी, विद्या, दीया सजवाण और पूनम बिष्ट सहित कई स्वयंसेवक शामिल रहे। अभियान का उद्देश्य केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना है।
#Kedarnath #SwachhKedarnath #CleanlinessDrive #PlasticFreeKedarnath #TeamOrophiles #KedarnathYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #Environment #KedarTimes