अमावस्या पर जरूरतमंदों के लिए विशेष भोजन सेवा, नवरतन सांड एवं पूर्णिमा सांड ने निभाया सेवा का संकल्प
बीकानेर। अमावस्या के पावन अवसर पर समाजसेवी श्री नवरतन सांड एवं श्रीमती पूर्णिमा जी सांड द्वारा मां रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा में विशेष भोजन सेवा का सहयोग प्रदान किया गया। इस सेवा के माध्यम से अमावस्या का दिन जरूरतमंदों के लिए यादगार बन गया।
मां रोटी बैंक परिवार ने बताया कि सभी समाजसेवी मित्रों के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए दिन का भोजन भी नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
धर्मनगर, पीबीएम अस्पताल के सामने संचालित यह सेवा पिछले 10 वर्षों से बिना एक भी दिन रुके निरंतर जारी है। प्रतिदिन अनेक जरूरतमंद, मरीजों के परिजन एवं असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति अपनी श्रद्धानुसार दो रोटी से लेकर पका हुआ भोजन अथवा आर्थिक सहयोग देकर इस पुनीत कार्य में भागीदार बन सकते हैं।
सेवादार संपर्क (व्हाट्सएप/फोन): 97845 55186