
फरीदाबाद बोरवेल हादसे में बच्ची की मौत, बिल्डिंग सप्लायर पर FIR करेगा नगर निगम!
फरीदाबाद के सिही गांव में 200-250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को करीब 10 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के मामले में बिल्डिंग सप्लायर के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि बच्ची खेलते समय पास खड़े ट्रैक्टर से फिसलकर खुले बोरवेल में गिर गई थी। बोरवेल कई साल से बंद पड़ा था और करीब 125 फीट की गहराई पर पानी भी था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया। NDRF, SDRF, फायर विभाग, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रातभर बचाव अभियान चलाया। बच्ची को करीब सुबह 4 बजे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत के बाद नगर निगम ने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के खिलाफ FIR दर्ज कराने का फैसला लिया है।
Image is for representation purpose only.
#Faridabad #BorewellAccident #FaridabadNews #HaryanaNews #BorewellRescue #NDRF #SDRF #BreakingNews #ChildDeath #Haryana #SihiVillage #BorewellTragedy #NewsUpdate