
समापन समारोह में हिप्र कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा मुख्यातिथि, जबकि अवनीत सिंह लांबा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे
34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लीग मैचों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
देशआदेश पांवटा साहिब ।
खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब की मेजबानी में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग के मुकाबलों में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने शिमला को 27-9 से हराया। मंडी ने शिमला को 19-10 से मात दी। सोलन और हमीरपुर के बीच मुकाबले में हमीरपुर ने 53-48 से जीत दर्ज की। वहीं लाहौल-स्पीति ने कुल्लू को 18-8 से हराया।
पुरुष वर्ग में हॉस्टल पपरोला ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल को 54-44 से हराया। एपीएस डगशाई ने शिमला को 55-32 तथा सोलन को 61-27 से मात दी। सोलन ने सिरमौर को 40-15 से हराया। शिमला ने सिरमौर को 49-25 से पराजित किया। मंडी ने हॉस्टल पपरोला को 62-58 से हराया। पाइनग्रोव ने हमीरपुर को 49-37 से तथा कुल्लू ने लाहौल-स्पीति को 76-68 से हराया।
खालसा स्पोर्ट्स क्लब के प्रेस सचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा मुख्यातिथि होंगे, जबकि अवनीत सिंह लांबा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।