सांसद के आवासीय परिसर में दी गई शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर: जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को स्वजनों समेत समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवास में समाधि स्थल पर जोबा माझी के अलावा पुत्र विधायक जगत माझी, उदय माझी, अर्जुन माझी, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, चंदन होनहागा, दिनेश जेना, कालिया जामुदा, चंदन होनहागा, प्रदीप अग्रवाल, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, फैज अहमद, लालू उरांव, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा, किशोर दास, पुत्रवधू समेत समर्थकों ने समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हुए।