
DCL News
🚨 बड़ी खबर | मुनस्यारी
झापुली–बोना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विक्रम दानू ने उठाई आवाज, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
बारिश से खतरे में 5 परिवार, दो सप्ताह से बंद है झापुली–बोना मोटर मार्ग
मुनस्यारी। झापुली–बोना क्षेत्र में लगातार बारिश से बढ़ते खतरे और सड़क बंद होने की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने एसडीएम मुनस्यारी के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में खतरे की जद में आए पांच परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने, भूगर्भीय निरीक्षण कराने तथा पिछले दो सप्ताह से बंद झापुली–बोना मोटर मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की गई।
सड़क बंद होने से बोना, तोमिक और गोल्फा के ग्रामीणों को खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधा और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और बीमार लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विक्रम दानू ने 30 अगस्त को लोनिवि डीडीहाट, राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन एवं भूगर्भीय टीम द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
DCL NEWS | मुनस्यारी धारचूला
#DCLNews #Munsiyari #Jhapuli #Bona #Pithoragarh #Uttarakhand #HeavyRain #RoadClosed