Public App Logo
Profile Picture

DCL News

@dclnews
6Followers
0Following
पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार सिंह खैर का निधन, धारचूला में शोक की लहर

धारचूला। धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ युवा नेता होशियार सिंह खैर (52 वर्ष) का शनिवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय धारचूला लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुंजाल ने बताया कि होशियार सिंह खैर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।

घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

होशियार सिंह खैर अपने पीछे पत्नी, बच्चों, माता, बहन तथा अमेरिका में कार्यरत एक भाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मिलनसार एवं सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से धारचूला ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
धारचूला 
शिक्षकों ने दिया ज्ञापन।

नदीम परवेज़ धारचूला 

स्लग: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

धारचूला। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, विकासखंड धारचुला ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार के नाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) धारचुला के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में टीईटी की अनिवार्यता से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इससे मुक्त रखने, आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को इसके प्रावधानों से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई गई।

शिक्षक संगठन ने ज्ञापन में कहा कि उच्चतम न्यायालय के 1 नवंबर 2025 के निर्णय के अनुरूप वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। साथ ही आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को भी इसके प्रावधानों से छूट प्रदान की जाए। संगठन ने पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की भी मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट नहीं दी गई और पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई, तो शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी तैयारी संगठन ने कर ली है।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष हीरा सिंह बम, मंत्री महावीर सिंह धामी, कोषाध्यक्ष आभा फगलियाल, कमला जोशी, तुलसी जोशी, फरहत तबस्सुम, जसोदा नबियाल टी एस गरबियाल, जीवन बिस्ट, निधी वरमा, जशोदा रोतेला पुष्पा  गुरगँ, पुष्पा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
With Hemant Pandey – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
Thank you for your support
धारचूला लिपूलेख 
नदीम परवेज़ धारचूला 

स्लग: कैलास मानसरोवर यात्रा-2026: प्रथम दल ने लिपुलेख दर्रा किया पार

धारचूला/पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक भारत-तिब्बत सीमा स्थित लिपुलेख दर्रे को पार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम दल आज प्रातः 07:00 बजे नाभीढांग से लिपुलेख दर्रे के लिए रवाना हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दल ने सुबह 09:00 बजे लिपुलेख दर्रा सफलतापूर्वक पार कर लिया।

प्रथम दल में 48 यात्री, 1 चिकित्सा कर्मी तथा 3 किचन स्टाफ शामिल हैं। इस प्रकार कुल 52 सदस्य लिपुलेख दर्रा पार कर चीन (तिब्बत) की ओर अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर आगे बढ़ गए।

प्रशासन के अनुसार यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित की जा रही है तथा यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सिंचाई विभाग संज्ञान लें।
नेटवर्क मजबूत करो सरकार गुहार लगाता आदि कैलाश
पुस्तक विमोचन जिला अधिकारी पिथोरागढ़
धारचूला के दारमा के पग्बै नामक स्थान पर स्कोर्पियो वाहन पर गिरी चट्टान 6 लोग थे वाहन में सवार दो की मृत्यु की सूचना अभी अधिकारीक पृष्ठी होना बाकी है सडक निर्माण कम्पनी को समय पर कार्य करने की आवश्यकता है बरसात शुरू हो चुकी है ध्यान रहे सम्भाल कर यात्रा करें।
 दुखद समाचार
उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने काटा रिबन। व्यापारी उत्साह से लवरेज। <nis:link nis:type=tag nis:id=dmpithoragarh nis:value=dmpithoragarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdmdharchula nis:value=sdmdharchula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indian nis:value=indian nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=china nis:value=china nis:enabled=true nis:link/> Ashish Bhatgain Hemant Pandey
भारत चीन व्यापार शुरू
पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर डीएम सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पिथौरागढ़। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की ...
उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने कहा कि पेट्रोल डीजल की उपलब्धता पूरी तरह से है।
 पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है संयम स...
प्रशासन को देखने की आवश्यकता है धारचूला का तंत्र क्या कर रहा है प्रशासन खुद सुस्त है।
*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*दिनांक : 15.05.2026*

*धारचूला में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात — कोतवाली धारचुला पुलिस ने 72 ...
दो साल बाद फिर गूंजी बच्चों की किलकारियां

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालिका बना क्षेत्र के लिए प्रेरणा

छात्र संख्या पहुं...
*हैवान बना पति: घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, तल्लाबगड़ में दहशत*

तल्लाबगड़ क्षेत्र के द्वालिशेरा गांव से बुधव...
सड़क के लिए सिसकता गांव।
आज ग्रामसभा रांथी के अंतर्गत धनढूँगा तोक में भीषण आंधी-तूफान ने तीन परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
श्री बीरबल राम ...
जनता की व्यवस्था अब न्यायालय करेगी सरकार मोन।

सुवा रोड पर सरकार की लापरवाही के खिलाफ कोर्ट की अवमानना याचिका दायर, अब आ...
जनता की व्यवस्था अब न्यायालय करेगी सरकार मोन।

सुवा रोड पर सरकार की लापरवाही के खिलाफ कोर्ट की अवमानना याचिका दायर, अब आ...
Gumi gumi thodi shuru <nis:link nis:type=tag nis:id=proudmoment nis:value=ProudMoment nis:enabled=true nis:link/> @top fans.
धारचूला 
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025/2026 में
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज  का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, 
इंटर...
फेरी व्यवसायी के बेटे ने कर दिखाया कमाल

पिथौरागढ़ ज़िले में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक फेरी व्यवसायी के बेटे ने अपन...
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र छात्राओं को DCL news की तरफ़ से शुभकामनाएं बधाईयां।
प्रगणक एवं पर्यवेक्षक तैनात जनगणना शुरू