#श्री केदारनाथ धाम के कपाट भी हुए बंद #शीतकाल के लिए अब उखीमठ में होंगे बाबा #केदार के दर्शन
#रूद्रप्रयाग। #विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिलिंग भगवान् #श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज दिनांक 11नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे बंद हो गए। #शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर #ऊखीमठ के लिए रवाना हुई #बाबा केदार की #चल विग्रह उत्सव डोली।
#श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज तड़के प्रातः 04:00 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ कर दी गई थी। निर्धारित धार्मिक परम्पराओं के अनुसार समस्त पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे शुभ मुहूर्त में मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदार के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।