
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 अगस्त 2026
*स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बस्ती पुलिस की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को 'डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से सम्मानित किया गया*
*बस्ती:* जनपद बस्ती पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 अत्यंत गौरव का अवसर रहा। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती की *उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी*, प्रभारी चौकी अमहट घाट, थाना कोतवाली को प्रतिष्ठित *'पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न'* से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक *18.08.2026* को *पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह* द्वारा पुलिस कार्यालय बस्ती पर उपरोक्त अधिकारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के *पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा* द्वारा उपरोक्त अधिकारी को उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण बस्ती पुलिस परिवार के मनोबल को बढ़ाने वाली है। बस्ती पुलिस इनके इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 18, 2026