समाधान दिवस पर सुनी गईं जनता की शिकायतें
अतर्रा, बांदा: संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता एवं राजस्व टीम द्वारा तहसील अतर्रा में पहुंचकर जनता की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।
अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#BandaPolice #UPPolice #समाधान_दिवस #अतर्रा #जनसुनवाई