ओबरा में सड़क हादसा, 26 वर्षीय शिक्षिका की मौ#त
औरंगाबाद के ओबरा स्थित खरांटी पुल पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय शिक्षिका संध्या यादव की मौत हो गई। वह बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय भुआपुर में विज्ञान विषय की शिक्षिका थीं। विद्यालय से स्कूटी से ओबरा स्थित अपने किराए के कमरे लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल संध्या को स्थानीय लोगों ने ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद शिक्षकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
#Bharatcrimelivenews
#Aurangabad #Obra #RoadAccident #Teacher