
☑️ग्रामीण युवा अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न
☑️नाबार्ड एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत अंतर्गत आयोजित ग्राम युवा अभियान के तहत स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों को उद्यमिता, रोजगार तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
☑️कार्यक्रम में विधायक बांधवगढ श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करनें तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का अवसर मिलेगा । उन्होने युवाओे से आव्हान किया कि स्वरोजगार के अवसरों का लाभ लेकर आत्म निर्भर बनें ।
☑️नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की संभावनाओं, केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं पीएमएफएमई ,पीएम मुद्रा, एसीएबीसी, पीएमईजीपी एवं उद्यम क्रांति की जानकारी दी। साथ ही जिले में नाबार्ड द्वारा संचालित आरबीआईसी, एलईडीपी, एमईडीपी एवं ग्राम उद्यम पहलों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका एवं उद्यम विकास के प्रयासों से अवगत कराया।
☑️जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने माय भारत पोर्टल अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने डिजाईन फॉर इंडिया, हैक फॉर सोशल केस, यंग लीडर्स डायलॉग एवं नशा मुक्त भारत अभियान जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर आकाश ने निर्वाचन प्रक्रिया में एसआईआर के महत्व एवं नॉउ फॉर वोट अभियान के संबंध में जानकारी दी।
#उमरिया
#umaria