किरियारी गांव से उमरा के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन, सैकड़ों लोगों ने दुआओं के साथ दी विदाई
पसगंवा / किरियारा - पसगवां ब्लॉक के ग्राम किरियारी से इमाम तबरेज, हाफिज सुहैल, लईक सहित कई महिलाएं उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब रवाना हुईं। इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर जायरीनों को दुआओं के साथ विदा किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जायरीनों के सुरक्षित सफर, बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली और उमरा की कुबूलियत के लिए दुआएं कीं। गांव में इस मौके पर धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सभी जायरीन सकुशल उमरा अदा कर अपने वतन और गांव लौटेंगे। इस अवसर पर लोगों ने परिवारों की समृद्धि, गांव में अमन-चैन और क्षेत्र की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी।