छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के कटकलिया में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। 'ऑपरेशन आघात' के तहत घेराबंदी कर पुलिस ने एक इनोवा कार से भारी मात्रा में छिपाकर ले जाया जा रहा लगभग 300 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। तस्कर इस खेप को सोनपुर से अनूपपुर ले जाने की फिराक में थे।
मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार, एक XL6 कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।
#RaigarhPolice #OperationAaghat #DrugBust #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #NoToDrugs #LailungaPolice #FatafatNews