बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला।
रचना पाटिल बनीं राज्यपाल सचिवालय की सचिव, कंवल तनुज को मिला वित्त विभाग का जिम्मा।
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2010 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव बनाया गया है, जबकि कंवल तनुज को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों ही अधिकारी 2010 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और प्रशासन में अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
#BiharGovernment #IASTransfer #BiharNews #KanwalTanuj #RachnaPatil #AdministrativeChanges #24NewsLive