
ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी के आरोपी और पत्नी की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज
ऊना। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला पुलिस ऊना ने फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी और उसकी पत्नी की कुल 85.75 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है।
फरवरी 2026 में थाना अम्ब में दर्ज NDPS मामले में करीब 35 हजार नशीली दवाइयां, जिनमें ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम और प्रेगाबालिन शामिल थीं, बरामद की गई थीं। मामले की आगे की वित्तीय जांच में आरोपी और उसकी पत्नी के नाम अम्ब क्षेत्र में संपत्तियों का पता चला।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मंजिला रिहायशी भवन, 8 मरला जमीन, 2 LMV, 1 गुड्स ट्रांसपोर्ट LMV, 1 बैंक खाता और 9 पोस्टल सेविंग अकाउंट समेत कुल 85,75,012 रुपये की संपत्ति फ्रीज की है।
ऊना पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों और वित्तीय नेटवर्क की जांच लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के मामलों में आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।
#UnaPolice #FinancialInvestigation #DrugFreeHimachal #NDPS #DrugCrackdown #HimachalPolice #UTHimachal #UniqueTodayNews